फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Skin disease patients increased in summer, every other day 2 to 3 chicken pox patients are reaching OPD

Jaunpur News: गर्मी में त्वचारोग के बढ़े मरीज, हर दूसरे दिन 2 से 3 चिकन पाॅक्स के मरीज पहुंच रहे ओपीडी

Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Skin disease patients increased in summer, every other day 2 to 3 chicken pox patients are reaching OPD
गर्मी के चलते खुजली, दाद और फंगल इंफेक्शन के मरीज बढ़ गए हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल के त्वचा रोग विभाग की ओपीडी में 163 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसमें दाद के मरीज आए थे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमरदीप ने बताया कि उमस भरी गर्मी में खुजली और घमौरी के मरीज अधिक आ रहे हैं। हर दूसरे दिन 2 से 3 चिकन पाॅक्स के मरीज आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में लोगों को त्वचा संबधी रोग जाता है। पसीने से दाद, घमौरिया और फंगल तेजी से बढ़ जाती हैं। समय रहते उसका इलाज नहीं कराने पर यह रोग और गंभीर हो सकते हैं। कई मरीज पिंपल्स की समस्या से भी परेशान हैं। गर्मी में त्वचा डिहाइड्रेट हो जाती है, इससे त्वचा में जलन और सूखापन होता है। चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ. अमरदीप ने बताया कि गर्मी में सूती और ढीले कपड़े पहनना चाहिए। भींगे व पसीने से लथपथ कपड़े कतई नहीं पहनना चाहिए। प्रतिदिन स्नान जरूर करना चाहिए। धूप में बाहर निकलते समय चेहरे और शरीर को ढककर निकलना चाहिए। पौष्टिक आहार लेना चाहिए। मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। शरीर में कहीं भी दाद, खाज, खुजली के साथ त्वचा में जलन हो तो त्वचा रोग विशेषज्ञ को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed