फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six thousand single toilets will be built with Rs 7.16 crore, budget released

Jaunpur News: 7.16 करोड़ से बनेगा छह हजार एकल शौचालय, बजट जारी

Sun, 17 Dec 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Six thousand single toilets will be built with Rs 7.16 crore, budget released
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त समाज के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस सत्र की शुरुआत में शासन की ओर से 19 हजार 179 शौचालय बनवाने के लिए 23 करोड़ 14 लाख का बजट जारी किया गया था। अब छह हजार और व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए सात करोड़ 16 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस-टू के तहत वर्ष 2023-24 में व्यक्तिगत शौचालय के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। कुल 30 हजार एकल शौचालय का लक्ष्य रहा जिसमें से 70 हजार लोगों ने आवेदन किया था। शुरुआत में शासन की ओर से 19 हजार 179 शौचालय बनवाने के लिए 23 करोड़ 14 लाख रुपये का बजट जारी किया गया था। एक सप्ताह पहले छह हजार व्यक्तिगत शौचालय के लिए सात करोड़ 16 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में भेज दिया गया है। प्रति शौचालय 12 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। चार वर्ष पहले जिले के गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने के बाद अब शासन की ओर से ओडीएफ प्लस-टू संचालित किया जा रहा है। ओडीएफ प्लस गांव में खुले में शौच के लिए पाबंदी हो और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो, इसके अलावा गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त समाज के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। छह हजार व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण के लिए सात करोड़ 16 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में भेज दिया गया है। -नत्थूलाल, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed