{"_id":"6096a2148ebc3ef640368c62","slug":"six-sanitation-workers-suspended-for-not-complaining-about-sanitation-on-facebook-live-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: फेसबुक लाइव पर सैनिटाइजेशन न होने की शिकायत, छह सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: फेसबुक लाइव पर सैनिटाइजेशन न होने की शिकायत, छह सफाईकर्मी निलंबित
Sat, 08 May 2021 08:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 08 May 2021 08:07 PM IST
सार
बदलापुर विधायक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के बदलापुर में पंचायत चुनाव के बाद गांवों में कोरोना का संक्रमण तेज हुआ है। इसके बावजूद सैनिटाइजेशन में लापरवाही बरती जा रही है। विधायक रमेशचंद्र मिश्र की शिकायत पर छह गांवों के सफाई कर्मचारियों को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन का पूरा अभियान सिर्फ शहरी इलाकों व चुनिंदा क्षेत्रों तक सिमट कर रह गया है। विधायक बदलापुर रमेशचंद्र मिश्र ने शुक्रवार को फेसबुक लाइव के माध्यम से ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान कई गांवों के लोगों ने कोरोना संक्रमण बढ़ने के बावजूद सैनिटाइजेशन न होने की शिकायत की। इसे गंभीरता से लेते हुए विधायक ने इसकी शिकायत डीएम से की।
विज्ञापन
डीएम ने डीपीआरओ को कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके तहत शनिवार को डीपीआरओ संतोष कुमार ने महराजगंज ब्लाक के असरोपुर गांव में तैनात सफाईकर्मी आनंद व राजेंद्र यादव, उमरीखुर्द के विनोद कुमार, बदलापुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कूंहीकला के विजय कुमार व पहितियापुर के मोहम्मद आलम, बक्शा ब्लाक के मरगूपुर के सफाई कर्मचारी जयप्रकाश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन