फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six rogue arrested with two illegal pistols

दो अवैध पिस्टल के साथ स्कार्पियो सवार छह बदमाश गिरफ्तार

Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Six rogue arrested with two illegal pistols
पुलिस ऑफिस में लाईन बाजार पुलिस द्वारा पकड़े गये बदमाशों के बारे में पत्रकारों को जानकारी देते ए? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लाइन बाजार थाने की पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, 12 कारतूस के साथ स्कार्पियो सवार छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में दो मुंबई में अवैध असलहे के साथ पकड़े जा चुके हैं। पुलिस का दावा है कि वे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में क्षेत्र में घूम रहे थे। पूछताछ के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि लाइनबाजार थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक देवेंद्र दुबे, रामध्यान यादव और अन्य पुलि बल के साथ सोमवार की शाम रसैना तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चांदपुर की ओर से एक बिना नंबर की स्कार्पियो आ रही है जिसमे अपराधी किस्म के लड़के बैठे हैं और उनके पास असलहा भी है। पुलिस ने चांदपुर आरा मशीन के पास स्कार्पियो को रोककर उसमें बैठे लोगों की तलाशी ली। उनके पास से दो अवैध पिस्टल, 32 कारतूस, 25700 रुपये नकद, सात एंड्रायड मोबाइल फोन, बिना नंबर की स्कार्पियो बरामद हुई। बदमाशों ने अपना नाम अजय यादव निवासी चितारा दीदीरगंज, आजमगढ़, रोशन सिंह निवासी ककोहिया सिकरारा, अभिनाश त्रिपाठी निवासी खरुवा थाना- गुलरिहा, गोडखपुर, अजीत सिंह निवासी बेलसडी सिकरारा जौनपुर, दिनेश जयसवाल निवासी जंघई बाजार थाना- सरायममरेज जिला प्रयागराज और आकाश सिंह निवासी महरेव पुरेव थाना जलालपुर जौनपुर बताया। सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। गिरफ्तार रोशन सिंह व अजय यादव को वर्ष 2014 में थाना वासी मुम्बई पुलिस असलहा के साथ गिरफ्तार जेल भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed