फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six killed, four injured in road accident

सड़क हादसे में छह की मौत, चार घायल

Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Six killed, four injured in road accident
सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन

चंदवक, मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा, केराकत में हुई दुर्घटनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। चंदवक, मुंगराबादशाहपुर, सिकरारा, केराकत में हुए अलग-अलग हादसों में छह लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए।
चंदवक क्षेत्र के मढ़ी गांव में ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। क्षेत्र के मढ़ी गांव निवासी किसान राम कुंवर राम (55) खेत से काम कर घर वापस आ रहे थे कि ईंट लादकर जा रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के जंघई मार्ग पर मंडी समिति के पास रविवार को दोपहर करीब तीन बजे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। अपने पति चंद्रप्रकाश के साथ जा रही गोधुवा गांव निवासी गीता देवी (51) गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें पीएचसी मुंगराबादशाहपुर में भर्ती कराया गया है। हसनपुर गाँव निवासी समर जीत गौड़ रविवार को सबेरे अपनी पत्नी सरिता (35) को लेकर बाइक से बक्शा क्षेत्र के साईं नाथ शिव मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। प्रयागराज-जौनपुर राजमार्ग पर लाला बाजार के पास ट्रेलर ने पीछे से धक्का मार दिया। सरिता बुरी तरह जख्मी हो गईं। उनकी सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ट्रेलर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह लगभग साढ़े आठ बजे लाला बाजार के पास पहुंचे थे कि इलाहाबाद से जौनपुर की ओर जा रहा ट्रेलर उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह बाइक के साथ सड़क की पटरी पर बायीं ओर गिरे और सरिता अपने दाहिनी ओर गिरने से ट्रेलर की चपेट में आने से बुरी तरह घायल हो गईं। समर जीत को हल्की चोट आई। पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुँचाया जहाँ इलाज के दौरान एक घण्टे बाद सरिता की मौत हो गई। केराकत नगर के शेखजादा मोहल्ला निवासी शुभम यादव की वाराणसी में उपचार के दौरान शनिवार की देर रात मौत हो गई। वह दो दिन पूर्व खुज्झी जाते समय बोलेरो के धक्के से गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। जिनका उपचार वाराणसी में ट्रामा सेंटर में चल रहा था।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार पवारा थाना क्षेत्र के जौनपुर रायबरेली मार्ग पर पवारा नहर पुलिया के पास रविवार को दोपहर एक ही दिशा में जा रही दो क़ार की टक्कर हो गई। पवारा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव निवासी संदीप मौर्य (29) कार से मुंगरा बादशाहपुर आ रहे थे। वह नहर पुलिया के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार से टक्कर हो गई। संदीप का कार नहर में चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से निकाल कर घायल संदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार फिरोज 50 निवासी मनेच्छा जौनपुर शाहगंज मार्ग पर पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी जौनपुर से शाहगंज आरहे एक ट्रक की चपेट में आ गए । गम्भीर रूप से घायल फिऱोज को पहले प्राथमिक स्वास्थ्यकेंद्र सोंधी ले जाया गया ।जहाँ हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । जिला अस्पताल में उपचार के दौरान फिरोज की मौत हो गई।
विज्ञापन

करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार प्रद्युम्य उर्फ रामप्रीति (21) पुत्र अच्छेलाल, दीपक (20) पुत्र सोचन राजभर निवासी आरा थाना गौराबादशाहपुर एवं रवि सोनी (32) निवासी मेंहरावा थाना सरायख्वाजा तीनों एक बाइक पर सवार होकर बिना हेलमेट लगाए तेज रफ्तार से शाहगंज की ओर जा रहे थे। जौनपुर से सवारी लेकर शाहगंज की ओर जा रही प्राइवेट पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास रोककर सवारी उतार रही थी। तभी तेज रफ्तार बाइक सवार बस के पीछे से भिड़ गए। प्रद्युम्य उर्फ रामप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दीपक और रवि घायल हो गए। पुलिस ने घायलो ंको अस्पताल पहुंचाया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed