फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six including two youths died in road accidents

Jaunpur News: सड़क हादसों में दो युवकों समेत छह की मौत

Mon, 20 Nov 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Six including two youths died in road accidents
खानपुर/गाजीपुर/जमानिया। जिले में रविवार और सोमवार को अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो युवकों समेत छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद दो लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के उमरहां गांव निवासी राहुल खरवार (28) रविवार को देर शाम चचेरे भाई अंकुश खरवार के साथ बाइक से जौनपुर के केराकत थाना के नदौली गांव ससुराल जा रहे थे। सिधौना बाजार में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राहुल खरवार की मौके पर मौत हो गई जबकि अंकुश खरवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया जबकि घायल को ट्रामा सेंटर वाराणसी भेज दिया। बाद में परिजन थाने पहुंचे, जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, हथौड़ा निवासी पीयूष राम (28) सोमवार को भोर में वाराणसी-गाजीपुर मार्ग पर टहल रहे थे। इसी दौरान वाहन की चपेट में आने से उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं, उचौरी-विक्रमपुर मार्ग पर मोपेड और बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई जबकि मोपेड सवार छपरा गांव निवासी रोली यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को लेकर वाराणसी ट्रामा सेंटर चले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि दो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि एक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।जमानिया रेलवे स्टेशन बाजार की बजरंग काॅलोनी के पास रविवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत हो गई। बजरंग काॅलोनी निवासी बाबूलाल वर्मा (65) साइकिल बरुइन नहर स्थित दुकान पर जा रहे थे। काॅलोनी से बाहर निकलकर वह मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद बाइक सवार भाग गया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी गांव निवासी बेहली देवी 65 रविवार की देर शाम खेत से घर जा रही थीं। तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से उनकी कुचलकर मौत हो गई। मृतका की पुत्री ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक की तलाश शुरू कर दी। मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर मुख्य मार्ग पर बलिया जनपद के रेवतीपुर थाना के कवलेन पांडेय टोला निवासी बाइक सवार रविंद्र शर्मा (45) की रविवार को गिरकर मौत हो गई। परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने सोमवार को शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed