फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six friends drowned while bathing in the Gomti river; four were rescued and the bodies of two were found.

Jaunpur News: गोमती नदी में नहाते समय छह दोस्त डूबे, चार को बचाया गया, दो का मिला शव

Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Six friends drowned while bathing in the Gomti river; four were rescued and the bodies of two were found.
गोमती किनारे जुटी भीड़। संवाद - फोटो : ब्लाक हाथवंत में पंचायत सहायकों ने बीडीओ को सौंपा मांगपत्र। स्रोत संवाद
जौनपुर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सद्भावना पुल के पास विसर्जन घाट पर शुक्रवार को गोमती में स्नान के दौरान छह दोस्त डूबने लगे। लोगों की तत्परता से चार युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दिलीप पटेल (24) और नितिन विश्वकर्मा (25) नदी में लापता हो गए। दोनों की रात आठ बजे नदी से निकाला गया।
विज्ञापन


जफराबाद थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी प्रहलाद पटेल (24), दिलीप पटेल (24) और वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के अमीनी निवासी नितिन विश्वकर्मा (25), सचिन कुमार पटेल (22), राजातालाब निवासी अजय पटेल (23) और कृष्णा पटेल (21) जौनपुर घूमने आए। सभी दोस्त हैं और तैरना जानते थे।
विज्ञापन


शाम पांच बजे वाराणसी से आए दोस्तों के साथ सभी गोमती नदी में स्नान करने लगे। अचानकं सभी गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। यह देख मौजूद लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और किसी तरह चार युवकों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया। हालांकि दिलीप पटेल और उसका दोस्त नितिन पानी में लापता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने घटना के बाद स्थानीय गोताखोर, पुलिस और लोगों की मदद से खोजबीन की गई। नदी में जाल डाले गए। रात करीब आठ बजे दोनों शवों को नदी से िनकाला गया। मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। घटना की जानकारी मिली तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते मौके पर पहुंचे। दिलीप के दो भाई और चार बहन हैं। वह मजदूरी करता था।

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed