फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Six arrested with 10 stolen mobiles

Jaunpur News: चोरी की 10 मोबाइल के साथ छह गिरफ्तार

Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Six arrested with 10 stolen mobiles
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव में बीते 22 अगस्त को दुकान से 19 मोबाइल चोरी के छह आरोपियों को पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार की रात्रि सुइथाखुर्द पंचायत भवन से गिरफ्तार किया। इसमें छह अभियुक्त के पास से 10 चोरी की मोबाइल, 3180 रुपये, घटना में प्रयुक्त एक हथौड़ी, लोहे की रेती, एक छेनी व घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुआ। पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया। बाकी मोबाइल बेच दिए थे।
विज्ञापन




एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने कहा कि खुटहन के तुरकौली निवासी शिवम उपाध्याय की गोबरहा में एसएस कम्यूनिकेशन के नाम से मोबाइल की दुकान है। 22 अगस्त को चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखा 19 मोबाइल व दुकान के काउंटर में रखा नकदी चोरी कर ले गए। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार की रात्रि थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय, स्वाट प्रभारी अरविंद कुमार सिंह क्षेत्र में भ्रमण के दौरान सूचना मिली की सुइथाखुर्द पंचायत भवन के पास कुछ चोर, चोरी की मोबाइल के बंटवारे के संबंध में बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम जैसे ही पंचायत भवन से 100 मीटर पहले पहुंची। पुलिस को देखकर वहां खड़े व्यक्ति भागना चाहे लेकिन पुलिस उन्हें घेर कर पकड़ ली। इस दौरान सचिन सिंह निवासी तिरकौलिया खुटहन, आकाश कुमार यादव निवासी ग्राम कायमगंज सरपतहां, आयुष गौतम निवासी हमजापुर सरपतहां, संदीप उर्फ सिंपू निवासी फतेहपुर सरायमीर आजमगढ़, रूपनारायण सरोज निवासी फतेहपुर सरायमीर आजमगढ़, विकास उर्फ निक्कू निवासी फतेहपुर सरायमीर आजमगढ़ को पकड़ा गया।
विज्ञापन




एडिशनल एसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सचिन सिंह एसएस कम्युनिकेशन शिवम उपाध्याय की दुकान गोबरहा में पहले काम करता था। दुकान मालिक शिवम उपाध्याय द्वारा उसे काम से हटा दिया था। जिसके बाद उसने अपने साथी आकाश कुमार यादव, आयुष गौतम, विवेक गौतम से मिलकर चोरी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed