फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sit in pandals troubleshooting

पंडालों में विराजे विघ्नहर्ता

Tue, 06 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 06 Sep 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sit in pandals troubleshooting
गणेश चतुर्थी के अवसर पर परमातपुर मनसा माता मंदिर के पास स्थापित की गई विघ्नहर्ता की प्रतिमा। 
 गणपति बप्पा मोरया के जय घोष के साथ सोमवार को भगवान गणेश की प्रतिमाएं पंडालों में स्थापित कर दी गई। विघ्नहर्ता भगवान गणेश घरों से लेकर सार्वजनिक पूजा पंडालों में विराजमान हो गए। कहीं सात दिन तो कहीं 11 दिनों तक पूजा अर्चना होगी। भक्तजनों ने शुभ मुहूर्त में गणपति की स्थापना की।
विज्ञापन


पंडालों में गणेश प्रतिमा के साथ साथ आकर्षक झांकियां भी लोगों को खूब लुभाएंगी। श्रीगणपति पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने पूरे शहर में भ्रमण कर पूजा पंडालों का जायजा लिया। गणपति पूजा महासमिति में पंजीकृत शहर के 25 पूजा पंडालों में गणपति की स्थापना की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा भी तमाम लोगों ने सार्वजनिक पंडाल और घरों में गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। ग्रामीण इलाकों के बाजारों में भी पूजा पंडाल सजाए गएं हैं। चारो तरफ गणेशोत्सव की धूम मची है। सोमवार को शुभ मूहूर्त में स्थापित गणेश प्रतिमाएं कहीं मूषक पर सवार तो कहीं अपने कंधों पर शिवलिंग को उठाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की प्रमुख आयोजक समितियों में गणेश बाल समिति नईगंज, संकट मोचन गणपति पूजा रुहट्टा, मंगलम गणपति पूजा संस्थान रुहट्टा, गणेश बाल समिति दिलाजाक शिव शक्ति गणपति संस्था ताड़तला, वरद विनायक ताड़तला, युवा बाल्मिकी संस्था मखदूमशाह अढ़न, गणपति पूजा समिति न्यू कालोनी तूतीपुर समें आकर्षक पंडालों में भगवान गणेश की

प्रतिमा की स्थापना की गई है। भगवान गणेश का जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के माहौल में मनाया जा रहा है। घरों में भी लोगों ने विघ्नहर्ता  भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की है। शाम होते ही पूजा पंडालों में गणेश आरती और पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीड़ लग गई। कतार में लग कर महलिाएं पूजा अर्चन कर रही हैं।

शहर में स्थापित पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। गणेश उत्सव की धूम कहीं सात दिन तो कहीं ढाई दिन तो कहीं 11 दिन तक रहेगी। श्री गणपति पूजा महासमिति के संयोजक संजीव यादव, अध्यक्ष नवीन सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ सभी पूजा पंडालों में भ्रमण कर जायजा लिया।

संजीव ने बताया कि सभी पूजा समितियों को सभी प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का नंबर उपलब्ध करा दिया गया है। किसी भी प्राकर की परेशानी होने पर संबंधित अधिकारी के अलावा समिति के पदाधिकारियों से भी वे सम्पर्क कर सकते हैं।


उन्होंने बताया कि पहले दिन कलश स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा पूजन का कार्यक्रम हुआ। पूजा पंडालों में मंगलवार से गुरुवार तक प्रतिदिन सुबह शाम पूजन, भजन कीर्तन होगा। 09 सितंबर को पूजा विशेष रात्रि श्रृंगार जागरण होगा। 10 सितंबर को पूजन भजन कीर्तन के बाद हवन होगा। 11 सितंबर को शोभा यात्रा और मूर्ति विसर्जन होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed