{"_id":"64bacafbb744e358b80b174c","slug":"sisters-body-found-in-well-two-days-after-dispute-with-brother-jaunpur-news-c-193-1-svns1037-2776-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: भाई से विवाद के दो दिन बाद कुएं में मिला बहन का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: भाई से विवाद के दो दिन बाद कुएं में मिला बहन का शव
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के बड़ागांव में किसी बात को लेकर एक युवक अपनी मां को पीट रहा था। मां को भाई के हाथों पिटता देखकर बहन ने बीचबचाव किया। इसी बात को लेकर भाई-बहन में तकरार हुई और उसके दो दिन के बाद बहन का कुएं में शव मिला। इस मामले में मां ने थाने में तहरीर देकर अपने ही पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है।
बड़ागांव निवासी राजू अपनी मां कलावती देवी व बहन लक्ष्मी (19) के साथ गांव में ही रहता है। काफी दिनों से राजू अपनी मां को मारता-पीटता था। दो दिन पहले बुधवार की रात राजू ने अपनी मां कलावती को किसी बात को लेकर पीटना शुरू कर दिया। मां को पिटता देख बहन लक्ष्मी भी भाई से भीड़ गई। राजू ने उसे भी खूब मारा पीटा। घटना से आहत लक्ष्मी उसी रात गायब हो गईं। परिजन और गांव के लोग दो दिनों से लक्ष्मी की तलाश कर रहे थे। बुधवार की सुबह घर से 50 मीटर दूर कुएं से दुर्गंध आ रही थी। गांव के लोग कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि लाश कुएं में उतराई हुई थी। पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने शव को कुएं से निकलवाया, जिसकी शिनाख्त लक्ष्मी के रूप में हुई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दी। घटना के बाद से ही लक्ष्मी का भाई राजू अपनी पत्नी कुसुम व दो बच्चों के साथ फरार है। लक्ष्मी की बड़ी बहन मीनू सरोज ने इस घटना के लिए भाई राजू सरोज को जिम्मेदार ठहराया है। मृतक लक्ष्मी देवी की मां कलावती देवी ने अपने पुत्र राजू सरोज पर लक्ष्मी की हत्या कर लाश कुएं में फेंकने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि पारिवारिक विवाद में युवती ने कुएं में छलांग लगा कर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।