फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sir... the bullies are uprooting stones, yet no action is being taken.

Jaunpur News: साहब...पत्थरगड्डी उखाड़ दे रहे दबंग, फिर भी नहीं हो रही कोई कार्रवाई

Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sir... the bullies are uprooting stones, yet no action is being taken.
जौनपुर। हर बार की तरह इस बार भी महीने के पहले शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने खुद मछलीशहर तहसील में लोगों की शिकायत सुनीं। अमर उजाला की ओर से पड़ताल की गई। इस दौरान एक फरियादी ने डीएम से कहा कि साहब...पत्थरगड्डी उखाड़ दे रहे दबंग, फिर भी नहीं कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। डीएम ने तत्काल राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और मौके पर जाकर निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन


केस 1: 13 साल से न्याय के इंतजार में भटक रही रंजन देवी
मखदुमपुर निवासी रंजन देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने उनके पति को नशे की हालत में जमीन का बैनामा करवा लिया और अब जबरन उनका घर खाली करवाने की कोशिश कर रहे हैं। रंजन देवी का कहना है कि वह पिछले 13 साल से न्याय के लिए तहसील का चक्कर लगा रही हैं। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

केस 2: जल खाता व भीटा की जमीन पर हो रहा अवैध कब्जा
पलिया निवासी निकेश यादव ने आरोप लगाया है कि गांव के दबंग लगातार जल खाता व भीटा की जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। पीड़ित निकेश पिछले तीन साल से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आरोपियों द्वारा लेखपाल को पैसे देकर बार-बार गलत रिपोर्ट लगवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस 3- एक साल से अपनी ही जमीन पर नहीं ले पाए कब्जा
सुजानगंज क्षेत्र के बरपूर की निवासी दर्पण मिश्रा अपनी आबादी की भूमि में अवैध कब्जा हटवाने की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि अप्रैल 2024 से अवैध बने शौचालय को गिरवाने तथा नवीन परती की भूमि में लगी प्याज को उखाड़ कर भूमि खाली कराई जाय। पति के बाहर रहने और ससुर की मौत के बाद लोग दबंगई करते हैं।

केस 4 - कोर्ट के आदेश के बावजूद भी नहीं बन पा रहा पीएम आवास
मुंगरा बादशाहपुर नगर निवासी स्वामी नीतीशानंद नंद सरस्वती ने सरकारी सहायता से बन रहे पी एम आवास को रुकवा देने का आरोप लगाया है। दो किश्त के धन से नींव भरकर पिलर खड़ा हो गया है। इसके बाद काम पुलिस ने रोक दिया।अदालत से भी भूमि विवाद पर फैसला हो चुका है।पुलिस सक्षम अधिकारी का आदेश मांग रही हैं। 4से 5 बार प्रार्थना पत्र दिए गए हैं मगर समाधान नहीं हुआ है। पुनः समाधान का आश्वासन मिला है।

समाधान दिवस पर आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता पर उनका समाधान कराया जाता है। सभी राजस्व कर्मियों को समय से वाद निस्तारण का निर्देश दिया है। जो भी शिकायतें मिली हैं उनका समाधान कराया जाएगा। - डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed