फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sir, I have a six month old baby, how will I do duty

सर, मेरा छह माह का बच्चा है, ड्यूटी कैसे करुंगी...

Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sir, I have a six month old baby, how will I do duty
अपनी समस्या से सबंधित प्रार्थना पत्र देने के लिए विकास भवन परिसर में मतदान कार्मिकों की लगी लम्ब? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सर, मेरा छह माह का बच्चा है। उसे छोड़कर या लेकर ड्यूटी नहीं कर पाऊंगी। मेरी चुनाव ड्यूटी काट दीजिए... शुक्रवार को विकास भवन में चुनाव ड्यूटी कटवाने पहुंचे कर्मचारियों की भीड़ में शामिल कई महिला कर्मचारियों की ऐसी ही समस्या थी। कइयों ने खुद को गर्भवती बताकर ड्यूटी से मुक्ति की गुहार लगाई तो कुछ ने बीमारी का हवाला दिया। पुरुष कर्मचारियों की भी दलीलें कम नहीं थीं। ड्यूटी कटवाने के लिए अब तक 1250 से अधिक प्रार्थना पत्र आ चुके हैं। मेडिकल टीम की जांच के बाद ही उन्हें राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 15 अप्रैल को 5106 बूथों पर मतदान होना है। चुनाव कराने के लिए 24 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें शिक्षण संस्थाओं सहित सभी विभागों व निकायों में कार्यरत कर्मचारी है, जिनको मतदान कराने में दिक्कत न हो, इसके लिए उनको प्रशिक्षित भी किया जा चुका है, लेकिन चुनावी ड्यूटी से बचने के लिए कर्मचारियों ने अब भाग दौड़ शुरू कर दिया है। कोई प्रभावशाली लोगों से मिलकर ड्यूटी कटवाने की जुगत लगा रहा है। वहीं महिला कर्मचारी ड्यूटी से बचने के लिए घर में छोटे बच्चों की देखभाल करने और गर्भवती होने आदि की दलील दे रही हैं, जबकि पुरुष कर्मचारी गंभीर बीमारियां बताते हुए ड्यूटी कटवाने की जुगत लगाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed