फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sins are destroyed by listening to Shrimad Bhagwat Katha.

Jaunpur News: श्रीमद्भागवत कथा सुनने से नष्ट होते हैं पाप

Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sins are destroyed by listening to Shrimad Bhagwat Katha.
बक्शा। नौपेड़वा बाजार में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा वाचक निर्मल शरण महाराज ने कहा की श्रीमद्भागवत कथा सुनने से पाप नष्ट हाेते हैं और कल्याण होता है। श्रीमद्भागवत कथा सुनने से धुंधकारी जैसे पापी का भी कल्याण हो गया।
विज्ञापन


निर्मल महराज ने ऋषभ चरित्र, भरत चरित्र, अजामिल उद्धार, रामकथा, प्रहलाद चरित्र एवं कृष्णावतार की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि अगर इस संसार में कुछ सत्य है तो वह ईश्वर है। रामकथा का वही अधिकारी है जिसका सतसंग प्यारा हो। एक बार शंकर जी पार्वती को अमर कथा सुना रहे थे। कथा को तोता भी सुन रहा था। कथा सुनने के दौरान पार्वती को निद्रा आ गई। कथा श्रवण कर जा रहे तोते को देख भगवान शिव को क्रोध आ गया। भगवान शिव ने त्रिशूल फेका तो तोता भागते हुए महर्षि व्यास की पत्नी के मुख में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत पुराण की रचना गणेश ने की है। जिसे भगवान सुखदेव महाराज परीक्षित को सात दिन सात रात में कथा सुनाए थे।
इस दौरान आचार्य पंडित राजेंद्र महाराज, मुख्य यजमान डॉ.पारसनाथ निगम, सिद्धा देवी, डॉ.अजय निगम, देवेंद्र सिंह, पंडित सौरभ मिश्र आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed