फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Silt cleaning of dry canals did not start, farmers upset

सूखी नहरों की नहीं शुरू हुई सिल्ट सफाई, किसान परेशान

Sun, 21 Nov 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Silt cleaning of dry canals did not start, farmers upset
शासन के निर्देश पर 30 नवंबर तक अभियान चलाकर नहरों की सफाई कराना है। लेकर, जिले में ऐसा संभव होता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि अभी तक नहरों में सफाई होती नहीं दिख रही है। हालांकि सिंचाई विभाग का दावा है कि इसके लिए टेंडर करा लिया है, कहीं-कहीं काम शुरू हो गया है, जबकि कहीं कहीं जल्दी शुरू करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में नहर विभाग के छह खंड हैं। इसमें सिचाई खंड, शारदा सहायक खंड-39 प्रयागराज, शारदा सहायक खंड 23 आजमगढ़, शारदा सहायक खंड-36 जौनपुर, सिंचाई खंड सुल्तानपुर, लघु डाल नहर खंड जौनपुर है। शासन स्तर से 15 अक्तूबर से 30 नवंबर तक नहरों में जमीं सिल्ट की सफाई का निर्देश दिया गया है। अभियान के तहत 1400 किमी नहरों की सफाई 5.56 करोड़ की लागत से कराई जानी है। इस क्रम में कुछ जगहों पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हाथों शुभारंभ तो करा दिया गया है, लेकिन काम नहीं शुरू हुआ है। शुरुआत में विभाग की तरफ से नहर का पानी होने को कारण बताकर काम नहीं लगाया और सूखने का इंतजार करते रहे। सिकरारा क्षेत्र से गुजरने वाली शारदा सहायक नहर की मड़ियाहूं शाखा में सिल्ट व घास फूस की सफाई नहीं होने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। रबी की फसल की बुआई के पहले खेतों में पलेवा कार्य करने के लिए नहरों से पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस नहर से जुड़ी टेकारी शाखा, खपरहा व लाजीपार की छोटी शाखाओं का भी वही हाल हैं। मछलीशहर, बदलापुर इलाके में भी नहरों की सफाई नहीं शुरू हुई है।
विज्ञापन

बारिश के दौरान नहर का पानी ओवर फ्लो होकर बहता रहा। अब जब कि किसानों को खेतों में पलेवा कार्य करना है तो नहर सूखी पड़ी है। सिंचाई विभाग नहरों की सफाई तक नहीं कराया है।- डा. विजय बाबा, पूर्व प्रधान, दुदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून की वापसी में अच्छी बारिश हुई थी। जिन किसानों ने कुछ खेतों में खरीफ की कोई फसल नहीं ली थी। पलिहर छुटा हुआ था, उसमें किसान पुरानी नमी से ही गेहूं की बुआई कर दिए थे। अब उसकी सिंचाई के लिए नहर में पानी नहीं उपलब्ध है। जिससे किसान निजी साधनों से खेत की सिंचाई कर रहे हैं। सिंचाई विभाग नहर की सफाई नहीं करा सका है।-राम सकल, किसान, शेरवा

सिल्ट सफाई के लिए टेंडर हो चुका है। कहीं-कहीं काम शुरू हो गया है। कहीं-कहीं शुरू होने वाला है। समय से काम पूरा कर लिया जाएगा।-विपिन कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed