फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Silence spread over the civil line road during the entire bandh.

107 लोगों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज

Sat, 01 Aug 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Silence spread over the civil line road during the entire bandh.
जलालपुर। क्षेत्र के सेहमलपुर गांव में बुधवार की रात 11 हजार लाइन में फाल्ट सुधारते समय करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत के मामले में बिजली निगम के खिलाफ विरोध जता रहे 107 लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने उनके विरुद्ध सरकारी कामकाज में बाधा पहुंचाने के आरोपों के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सेहमलपुर गांव में बुधवार की रात 11 हजार वोल्ट के लाइन में फाल्ट आ गया था। उपकेंद्र से शट डाउन लेने के बाद संविदा लाइनमैन पंधारी यादव पोल पर चढ़कर फाल्ट सुधारने लगा। इसी दौरान आपूर्ति चालू हो जाने के कारण पंधारी की हाईटेंशन करंट से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोल से शव उतारने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने विरोध किया। वह उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब पांच घंटे तक शव पोल पर ही लटका रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के सड़क पर आने से आवागमन भी अवरुद्ध हुआ। प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता ने बताया कि इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में 17 नामजद व 90 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed