{"_id":"69c587684e63c2ceff05f069","slug":"shubham-carrying-a-reward-of-50000-rupees-arrested-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-152170-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 50 हजार का इनामी शुभम गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 50 हजार का इनामी शुभम गिरफ्तार
विज्ञापन
केराकत-- गिरफ्तार माँ का हत्या आरोपी
जौनपुर। एसटीएफ ने सिकरारा थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव निवासी 50 हजार के इनामी बदमाश शुभम यादव को मलसिल मोड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। वह 50 हजार का इनामी था। एसटीएफ फील्ड इकाई. प्रयागराज के निरीक्षक जय प्रकाश राय की टीम ने यह गिरफ्तारी की। एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रमाकांत यादव की हत्या की थी। आरोपी ने बताया कि रमाकांत यादव से उसने पैसे उधार लिए थे। तय समय पर पैसे वापस न कर पाने के कारण रमाकांत की ओर से पैसा वापस करने का बार-बार दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह परेशान रहने लगा, फिर वह अपने साथी सिकरारा थाना क्षेत्र के कुरनी वैश्वरी गांव निवासी अशोक यादव से पैसे के लेन-देन की पूरी बात बताई।
उसके बाद दोनों ने आपस में बातचीत कर रमाकांत यादव की हत्या करने की योजना तैयार की। 19 नवंबर 2025 को रमाकांत ने बताया था कि वह मुंबई से अपने घर आ रहा है, जिस पर वह अपने साथी अशोक यादव के साथ रमाकांत को प्रयागराज से रिसीव कर कार में बैठाकर जौनपुर के लिए निकल गया। आरोपी ने बताया कि रास्ते में सामधगंज बाजार हाईवे पर पहुंचकर हम लोगों ने लोहे की राड से रमाकांत की हत्या कर उसकी लाश बरगूदर पुल के पास झाड़ी में फेंक कर भाग गए।
रमाकांत की हत्या करने के बाद हम लोग छिपकर रह रहे थे। पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को अशोक यादव को गिरफ्तार किया था।