फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shri Ram Janaki Temple echoed with bhajans, devotees thronged Baba Shyam's Jhulan Utsav

Jaunpur News: भजनों से गूंजा श्रीराम जानकी मंदिर, बाबा श्याम के झूलन उत्सव में उमड़े श्रद्धालु

Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Janaki Temple echoed with bhajans, devotees thronged Baba Shyam's Jhulan Utsav
शाहगंज-बाबा श्याम के झूलन उत्सव में उमड़े श्रद्धालु। संवाद
शाहगंज। श्रावण पुत्रदा एकादशी पर श्री श्याम परिवार की ओर से श्रीराम जानकी मंदिर बुढ़वा बाबा में प्रथम झूलन उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बाबा श्री श्याम का आकर्षक शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। दर्शन और भजन-संकीर्तन के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भजन गायकों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए। मंदिर परिसर में लगातार बाबा श्याम के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और झूलन उत्सव में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। महिलाओं और युवाओं की भी कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहभागिता रही। मातृ शक्ति ने भजन-संकीर्तन में भाग लेकर धार्मिक आयोजन को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में श्रीराम जानकी मंदिर के महंत राजेश चौबे, पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, रामलीला समिति के महामंत्री अनिल अग्रहरि, रविकांत जायसवाल, रीता सोनी, शंकर लाल अग्रहरि, सर्वेश चौरसिया और रामचंद्र मोदनवाल समेत नगर के तमाम लोग मौजूद रहे। इस दौरान अक्षत अग्रहरि, अंश अग्रहरि, दिव्यांशु जायसवाल, सुभाष यादव, बैजनाथ मोदनवाल, प्रकाश मोदनवाल, प्रिंस अग्रहरि, शुभम यादव, अनुज, अमन जायसवाल, हिमांशु जायसवाल, शुभम जायसवाल, आयुष कसेरा, निखिल गुप्ता, साजन सोनी, भुवनेश्वर मोदनवाल, वैभव अग्रहरि, ओम मोदनवाल, सर्वेश मिश्रा, आशीष अग्रहरि, लक्ष्य चौबे और किशन कसेरा सहित श्री श्याम परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed