फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Show cause notice to employment servants for negligence

Jaunpur News: लापरवाही बरतने पर रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice to employment servants for negligence
ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को एपीओ रजनीश मिश्र ने रोजगार सेवकों के साथ बैठक कर शासन की योजनाओं को बेहतर ठंग से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा कार्य में शिथिलता और बैठक में अनुपस्थित होने वाले 12 रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। कार्यक्रम अधिकारी रजनीश ने कहा कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए रोजगार सेवकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। कुछ रोजगार सेवक बार-बार जॉबकार्ड में परिवारीजनों को जोड़ने एवं एनपीसीआई कार्य को पूरा करने में हीलाहवाली कर रहे हैं। बैठक में अनुपस्थित उमरपुर, पिपरी, मितावा, मसनपुर, छंगापुर, गौराकला, कटहरी, खमपुर, चवरी, भुतहा, बरचौली, औंका आदि गांव के रोजगार सेवकों को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान दीपिका साहू, जेई पुष्पेंद्र, अनुज यादव, रणविजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed