फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shop's license suspended for selling fertilizers in excess of holding

Jaunpur News: जोत से अधिक खाद बिक्री करने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित

Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Shop's license suspended for selling fertilizers in excess of holding
राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम शुक्रवार को तहसीलवार उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों पर जांच की। इस दौरान कुल 67 दुकानों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 23 नमूने लिए गए। सात को चेतावनी जारी की गई। एक दुकान पर जोत से अधिक यूरिया की बिक्री किसान को किए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित करते हुए तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

तहसील सदर में जिला कृषि अधिकारी केके सिंह, तहसील मछलीशहर में अपर जिला कृषि अधिकारी रवींद्र कुमार, तहसील केराकत में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी स्वाती पाहूजा, तहसील मड़ियाहूं में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी अमित कुमार, तहसील बदलापुर में जिला कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार के नेतृत्व में उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा की जांच की। दुकानों पर स्टॉक एवं बिक्री का निरीक्षण किया गया। बिक्री रसीद के माध्यम से बिक्री की जांच की गई। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान कुल 67 उर्वरक बिक्री प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। 23 नमूने लिए गए एवं सात को चेतावनी जारी की गई। किसान सेवा केंद्र ताखा पश्चिम शाहगंज के प्रतिष्ठान पर जोत से अधिक यूरिया उर्वरक की बिक्री किसान को किए जाने पर उक्त प्रतिष्ठान के लाइसेंस को निलंबित कर तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed