फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shoe businessman dies in road accident, auto driver and seven family members injured

Jaunpur News: सड़क हादसे में जूता व्यवसायी की मौत, ऑटो चालक और परिवार के सात लोग घायल

Thu, 27 Jun 2024 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Shoe businessman dies in road accident, auto driver and seven family members injured
जौनपुर जनपद की सीमा से सटे बरदह थाने के पारा मोड़ के पास बुधवार को सुबह सड़क हादसे में ट्रक के धक्के से ऑटो में बैठे जूता व्यापारी की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक और परिवार के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जनपद के अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर कस्बे के रहने वाले मोहम्मद इसरार (45) का जूते का व्यापार है। बुधवार को सुबह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देवगांव एक शादी समारोह में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे। बरदह थाने के पारा मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में मोहम्मद इसरार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोफिया (21), अख्तरी बेगम (60), महजबीं (42), मोहसिना (50), इफरा (17), रोज़ी (17) और सारिम (8) को चोट आई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए आजमगढ़ भेज दिया। घायलों का इलाज जौनपुर के चिकित्सालय में चल रहा है। मोहम्मद इसरार की मौत से कस्बे में मातम छा गया। वहीं, घटना में ऑटो चालक राजेश कुमार निवासी गौरा कस्बा भी घायल हुआ है, जिसका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed