फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shivalinga disappeared from the temple on Mahashivratri

Jaunpur News: महाशिवरात्रि पर मंदिर से गायब हुआ शिवलिंग

Sat, 09 Mar 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Shivalinga disappeared from the temple on Mahashivratri
मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा के वन पार्क परिसर स्थित शिव मंदिर से शिवलिंग गायब होने से अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में ग्रामीण जुट गए। सूचना पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान के सहयोग से दोपहर में शिवलिंग मंगवाकर प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन

शिव मंदिर के पुजारी राजेश कुमार यादव बृहस्पतिवार की शाम पूजा कर अपने घर चले गए। शुक्रवार को वह सुबह जब मंदिर पहुंचे तो शिवलिंग गायब था जबकि मंदिर में रखी दानपेटी मौजूद थी। शिवलिंग गायब होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ सिंह फोर्स के साथ मंदिर पर पहुंच गए। प्रधान पति हरीलाल यादव के साथ प्रभारी निरीक्षक ने निरीक्षण किया और पुजारी से पूछताछ की। कोतवाल ने ग्राम प्रधान के सहयोग से दोपहर होते होते मंदिर में नवीन शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मंदिर में शिवलिंग मंगवाकर स्थापित कराया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद ग्रामीण शिवरात्रि पर्व पर दर्शन-पूजन कर रहे हैं। बताया कि तहरीर दी जाती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed