{"_id":"613b68f28ebc3e7ac07578ee","slug":"sheetla-chowki-sabzi-mandi-s-electricity-has-been-cut-for-11-days-jaunpur-news-vns6107720109","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतला चौकियां सब्जी मंडी की 11 दिन से कटी है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतला चौकियां सब्जी मंडी की 11 दिन से कटी है बिजली
विज्ञापन
जौनपुर में शीतला चौकियां सब्जी मंडी में मोहम्मद बाबर की अध्यक्षता में शुक्रवार व्यापारियों की बैठक हुई। सब्जी मंडी में व्यापारियों के दुकानों की 11 दिन से बिजली आपूर्ति मंडी समिति द्वारा रोके जाने का विरोध किया गया। चेताया कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
व्यापारी महेंद्र सोनकर ने कहा कि लगभग 28 वर्ष से मंडी समिति द्वारा हम व्यापारियों को बिजली सप्लाई दी जा रही थी। लेकिन अचानक 11 दिन पूर्व बिजली काट दी गई। हम सभी व्यापारी बिजली का बिल जमा करने के लिए भी राजी है, फिर भी हमारी बिजली आपूर्ति नहीं चालू की जा रही है। व्यापारियों ने कहा कि यदि बिजली सप्लाई नहीं चालू की जाती है तो कल शनिवार को सुबह दस बजे हम सभी व्यापारी आंदोलन करेंगे। वही इस मामले में पूछे जाने पर मंडी सचिव अजीत चौधरी ने कहा जल्द ही हम व्यापारियों के साथ बैठकर इस मामले को सुलझाने का प्रयास करते हैं।
दशहरा एवं भरत मिलाप पर्व के मद्देनजर जर्जर विद्युत तारों को बदलने और मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते शनिवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक घास मंडी फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता राम नरेश ने बताया कि घासमंडी फीडर क्षेत्र का तार काफी जर्जर हो चुका है। सामने त्योहारों को देखते हुए सुचारु आपूर्ति के लिए तारों को शनिवार को बदलने का काम होगा। जिसमें एक दिन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।