{"_id":"67db136fd01a5103c00dd016","slug":"she-was-called-to-a-temple-for-marriage-then-her-lover-and-friend-raped-her-jaunpur-news-c-193-1-va11001-131408-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: शादी के लिए मंदिर में बुलाया, फिर प्रेमी और दोस्त ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: शादी के लिए मंदिर में बुलाया, फिर प्रेमी और दोस्त ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
चंदवक (जौनपुर)। थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ उसके प्रेमी और दोस्त ने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामला बुधवार को सामने आया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी टेंपो चालक हैं। पिता के मुताबिक, मंगलवार की शाम उसकी बेटी से शादी करने की बात कहकर प्रेमी आकाश सोनकर ने उसे बजरंगनगर स्थित एक मंदिर में बुलाया। बेटी के वहां पहुंचने पर दूसरे मंदिर में शादी करने की बात कहकर आकाश उसे ऑटो रिक्शा से चंदवक स्थित अपने एक दोस्त के घर लेकर गया। उसने कहा कि अगली सुबह दोनों शादी करेंगे। रात में पहले प्रेमी ने उसके बाद उसके दोस्त ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की चीख-पुकार सुनकर आसपास के घरों की कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर युवती को बचाया। किसी तरह घर पहुंची युवती ने परिजनों को आप बीती सुनाई। परिजनों ने सुबह ही थाने पर जाकर जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने युवती को अभिरक्षा में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक तेजबहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चंदवक निवासी आरोपी आकाश सोनकर और शिवशंकर साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों टेंपो चालक हैं।
बुधवार की भोर तक मामले में हुई पंचायत-पीड़िता के पिता के मुताबिक घटना स्थल पर बुधवार की भोर लगभग 4 बजे तक आसपास की कुछ महिलाओं के मौके पर पहुंचने के बाद काफी देर तक मामले की पंचायत चली। आरोपी किसी तरह सबको समझा बुझाकर युवती को उसके घर छोड़ने गए। रास्ते में युवती ने शादी के लिए दबाव दिया तो प्रेमी मुकर गया। इस पर युवती ने डायल 112 पर सूचना देने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल छीन कर तोड़ दिया और युवती को रास्ते में ही उतार दिया।
ऑटोरिक्शा चालक है युवती का प्रेमी-पुलिस के मुताबिक युवती का प्रेमी आकाश ऑटोरिक्शा चालक है। पीड़िता से लगभग चार महीने पहले एक सवारी के रूप में उसकी मुलाकात हुई थी। उसने पीड़ित का मोबाइल नंबर किसी बहाने ले लिया था। इसके बाद उसे फोन कर उसके साथ प्रेम संबंध बनाने लगा। लगातार शादी करने की बात सुनकर पीड़िता को भी आकाश पर भरोसा हो गया था। आकाश मूल रूप चंदवक थाना क्षेत्र के खलिया खास का रहने वाला है।
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की हर संभव मदद की जाएगी। पीड़िता जिसे भी चिह्नित करेगी उस पर कार्रवाई होगी। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। - डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक जौनपुर