{"_id":"bb9eab6035ce8ac9311047b7e92ce924","slug":"shaurya-day-celebration-by-vhp-and-bajarang-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप, बजरंग दल ने मनाया शौर्य दिवस
ब्यूरो, जौनपुर, अमर उजाला
Updated Sat, 06 Dec 2014 11:33 PM IST
विज्ञापन
विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर शनिवार को विश्व हिंदू परिषद और
विज्ञापन
बजरंग दल ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर श्रीराम जानकी मठ पर
विश्व शांति के निमित्त मर्यादा
पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पूजन कर विजय महामंत्र का जाप किया गया। इस मौके पर वहां काफी संख्या लोग मौजूद रहे।शहर के गूलर घाट स्थित श्रीराम जानकी मठ पर मठ-मंदिर प्रमुख फलाहारी महाराज
के नेतृत्व में विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर श्रीराम विजय महामंत्र का जप किया। इस मौके पर देश की अस्मिता, सभ्यता, धर्म, संस्कृति, मठ-मंदिर, गाय की सुरक्षा
आदि की रक्षा का संकल्प लिया गया। कहा कि सनातनी परंपरा में इन तत्वों का स्थान उच्च है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। वक्ताओं ने राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करने पर बल दिया।
कहाकि राष्ट्रप्रेम से देश का विकास होगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भजन-कीर्तन भी किया। भजन-कीर्तन से गोमती घाट का वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस मौके पर आचार्य रवींद्र द्विवेदी, अजय पांडेय, रमेश मिश्र, उदित जायसवाल, विवेक गुप्ता, कुश कुमार गुप्ता, सत्यम जायसवाल, अरविंद, दशरथ दास आदि मौजूद रहे।