फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj MLA and former minister Shailendra Yadav Lalai Corona positive

शाहगंज विधायक और पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई कोरोना पॉजिटिव

Tue, 16 Jun 2020 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Shahganj MLA and former minister Shailendra Yadav Lalai Corona positive
शाहगंज विधायक शैलेंद्र यादव ललई। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। शाहगंज से विधायक और समाजवादी पार्टी की सरकार में राज्यमंत्री रहे शैलेंद्र यादव ललई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुखार होने पर लखनऊ में उन्होंने सोमवार को अपनी जांच कराई थी, जिसकी रिपोर्ट मंगलवार को आई। दोपहर में उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर यह जानकारी पोस्ट की। उनके कोरोना पीड़ित होने की खबर से पार्टी के लोग भयभीत हैं क्योंकि 12 जून को वह मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और अगले दिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आदि नेताओं के साथ प्रेस वार्ता में मौजूद थे।
विज्ञापन

सपा विधायक ने बताया कि दो दिन पहले उनकी तबीयत खराब हुई थी। बुखार होने के कारण उन्होंने सोमवार को लखनऊ में जांच कराई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आवास पर ही उनका सैंपल लिया था। इसके बाद से ही वह लखनऊ आवास पर ही हैं। मंगलवार की दोपहर में उन्हें रिपोर्ट पॉजिटिव आने की जानकारी दी गई। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया हैं। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। विधायक ने उम्मीद जताई कि वे शीघ्र स्वस्थ होकर कार्यकर्ताओं के बीच आएंगे।
विज्ञापन

विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही जिले के पार्टीजन चिंतित हो गए हैं। हर वक्त उनके साथ पांच-छह कार्यकर्ता और नेता रहते थे। सबसे अहम यह है कि 12 जून को पूर्व मंत्री व मल्हनी विधायक पारसनाथ यादव की अंतिम यात्रा में बनारस और जौनपुर के सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। विधायक उनके साथ घंटों रहे और 13 जून को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम शोक संवेदना जताने आए तो उन्होंने ललई के घर पर ही प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें पूर्व सांसद तूफानी सरोज, गाजीपुर के पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, डॉ. केपी यादव, जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, जिला पंचायत सदस्य पप्पू रघुवंशी, जयहिंद यादव, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, अनवारुल हक गुड्डू, मनोज मौर्य आदि भी मौजूद रहे। विधायक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed