फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj has the highest number of cattle smugglers in the district, while Kerakat has the second highest number of smugglers

Jaunpur News: जिले में सबसे ज्यादा पशु तस्कर शाहगंज तो दूसरे नंबर पर केराकत में

Wed, 21 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Shahganj has the highest number of cattle smugglers in the district, while Kerakat has the second highest number of smugglers
दीपक उपाध्याय
विज्ञापन

जौनपुर। जिले में बढ़े पशु तस्करों की कमर तोड़ने के लिए जौनपुर पुलिस ने 10 वर्षो में संलिप्त पशु तस्करों का रिकॉर्ड खंगाल रही है। साथ ही सात बिंदुओं पर काम करके इनके ऊपर कड़ी कार्रवाई करेगी। जिले में 446 पशु तस्कर चिह्नित किए गए हैं। इसमें सर्वाधिक शाहगंज क्षेत्र में 241 तो दूसरे नंबर पर केराकत और सबसे कम नगर क्षेत्र में 10 पशु तस्करों की पहचान की गई है।
हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह की बीते 17 मई को खुज्जी में मौत के बाद जौनपुर पुलिस पशु तस्करों की कमर तोड़ने का मूड बना ली है। जिसको देखते हुए 10 वर्षों में गो-तस्करी की घटनाओं में संलिप्त अपराधियों का भौतिक रूप से सत्यापन कर उनकी वर्तमान गतिविधयों, सक्रियता पर नजर रखी जाएगी। साथ ही अपराध जगत से अर्जित की संपत्तियों व वारदातों में प्रयुक्त वाहनों पिकअप, डीसीएम, ट्रक आदि का सत्यापन कराकर उन्हें जब्त करेगी।
विज्ञापन

..........................................
इन बिंदुओं पर कर रही काम :-
-पुराना इतिहास, वर्तमान सक्रियता, कौन दे रहा पनाह, हिस्ट्रीशीट, 400 बैरिकेडिंग, एक का भार डेढ़ क्विंटल रहेगा।
..........................................
सर्किल वार गो-तस्कर :-नगर में 10, शाहगंज में 241, केराकत में 61, सदर में 47, बदलापुर में 23, मछलीशहर में 36, मड़ियाहूं में 28 गो-तस्कर चिह्नित हैं।
...........................................
28 थानों में चिह्नित गो-तस्कर
कोतवाली में 3, लाइन बाजार में 7, जफराबाद में शून्य, शाहगंज में 109, सरपतहां में 14, खुटहन में 34, खेतासराय में 84, केराकत में 29, चंदवक में 9, जलालपुर में 16, गौराबादशाहपुर में 7, सरायख्वाजा में 8, बक्शा में 25, सिकरारा में 6, तेजीबाजार में 8, बदलापुर में 2, सिंगरामऊ में 2, सुजानगंज में 13, महाराजगंज में 13, मछलीशहर में 28, मुंगराबादशाहपुर में 3, मीरगंज में 3, पवांरा में 2, मड़ियाहूं में 17, रामपुर में 3, बरसठी में 1, नेवढिया में 5, सुरेरी में 2
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................
वर्जन ...
जिले में सबसे पहले सबसे ज्यादा पशु-तस्करों वाले थानों का चयन किया गया है। प्रथम चरण में छह थाना क्षेत्रों में पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सात बिंदुओं पर पुलिस कार्रवाई करेगी। पशु तस्करी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
डा.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed