फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj bus depot is incomplete even after three months of the deadline

Jaunpur News: समय सीमा खत्म होने के तीन महीने बाद भी शाहगंज बस डिपो अधूरा

Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shahganj bus depot is incomplete even after three months of the deadline
शाहगंज। शाहगंज बस डिपो का नया भवन बन रहा है। समय सीमा खत्म हो गई है, लेकिन अभी तक बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था तक नहीं की गई है। परिसर के फर्श, खिड़कियां समेत शौचालय अधूरे हैं। पेयजल की व्यवस्था नहीं है जबकि 31 दिसंबर 2024 तक सभी काम पूरे करने थे। ऐसे में खुले आसमान के नीचे खड़े होकर यात्रियों को बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। शाहगंज डिपो से प्रतिदिन 50 बसें लखनऊ, दिल्ली जौनपुर, इलाहाबाद वाराणसी, आजमगढ़ विंध्याचल आदि जगहों के लिए संचालित की जाती हैँ। रोज करीब चार से पांच हजार यात्रियों का आवागमन होता है। सहालग सीजन भी 14 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। इससे महानगरों में रह रहे लोगों का जिले के लिए आवागमन बढ़ जाएगा। ऐसे में यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाएगी। कारण नवनिर्मित रोडवेज परिसर में बने यात्री प्रतीक्षालय में न तो फर्श तैयार है न ही यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गईं हैं। यात्रियों को मजबूरन खुले आसमान के नीचे बसों का इंतजार करना पड़ रहा है। शुद्ध पेयजल के लिए भी भटकना पड़ रहा है। भवन का ढांचा बनकर तैयार हुआ है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य चल रहा है जल्द सभी काम पूरे कर यात्रियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्क्तें न हो इसका विशेष ध्यान दिया जा रहा है। -विनय कुमार श्रीवास्तव, एआरएम, शाहगंज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed