{"_id":"67e2fcc5e34678286b0d6b05","slug":"sewerage-tax-will-have-to-be-paid-in-the-municipality-additional-burden-will-fall-on-the-city-dwellers-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-131709-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: नगर पालिका में देना होगा सीवरेज टैक्स, नगरवासियों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: नगर पालिका में देना होगा सीवरेज टैक्स, नगरवासियों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
विज्ञापन
जौनपुर। नगरपालिका परिषद जौनपुर में गृहकर, जलकर का बोझ पहले से ही था। अब जनता के ऊपर सीवरेज का भी टैक्स लगाया जाएगा। सीवर लाइन का काम पूरा करने के बाद जल निगम की तरफ से नगर पालिका परिषद जौनपुर को सीवरेज सिस्टम हैंडओवर किया जाएगा। उसके बाद ही नगर पालिका बोर्ड में इस पर चर्चा होगी, सहमति होने पर यह कर लगाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद जौनपुर में तीन लाख से अधिक की आबादी है। यहां 39 वार्ड हैं। वहीं 38 हजार से अधिक के मकान हैं। लोगों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पालिका प्रशासन टैक्स लगाती है। सुबह कचरे का उठान, सफाई व्यवस्था, डस्टबिन की उपलब्धता, सीवरेज की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सड़क आदि सुविधाएं लोगों को नगर पालिका की ओर से उपलब्ध कराई जाती हैं।
नागरिकों की समस्याओं को देखते हुए सीवरेज की व्यवस्था शुरू करने के लिए शहर में सीवर पाइप लाइन डाली गई है। इसे अप्रैल 2025 तक कार्य पूर्ण करने का दावा जल निगम कर रहा है। इसके बाद इसका एक साल तक वह स्वयं संचालन करेगा। फिर नगर पालिका को हैंड ओवर किया जाएगा। इस मामले को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पास कराया जाएगा। इसके बाद सर्वे करने के बाद नए टैक्स को लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि इसके लिए बोर्ड में मंजूरी दिलाने के बाद नगर में सर्वे कराया जाएगा। जिन लोगों के मकान का आकार बड़ा होगा, उन्हें अधिक सीवरेज टैक्स देना होगा। जिनके मकान का आकार छोटा होगा। उन पर टैक्स कम लगेगा। नगर पालिका में स्क्वायर फीट के अनुसार टैक्स लगाया जाता है। अभी तक 1200 स्क्वायर फीट के घरेलू भवन पर सालभर में 2160 रुपये सालाना गृहकर, जल कर देना पड़ता था। सीवरेज टैक्स लगने पर इसमें करीब 500 रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ेगा।
......................................
बोले अधिकारी ...
सीवर लाइन का कार्य 85 फीसदी हो चुका है। इसे अप्रैल 2025 तक पूरा कर लिया गया। साथ ही सीवर का काम पूरा करने के बाद जल निगम स्वयं इसका एक साल तक संचालन करेगी, इसके बाद नगर पालिका को हैंडओवर किया जाएगा।
-सचिन सिंह, अधिशासी अभियंता, जल निगम।
.......................................
वर्जन ...
जल निगम की तरफ से नगर पालिका को सीवरेज हैंडओवर होने के बाद पहले बोर्ड की बैठक में इसको मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके बाद सर्वे कराकर टैक्स की दर निर्धारित की जाएगी। टैक्स की दरें लागू होंगी, साथ ही सीवरेज टैक्स देने होंगे। नगर वासियों को समुचित व्यवस्था मिले, इसके लिए नगर प्रशासन पूरी कोशिश करेगा।
- पवन कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर।