फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Severe cold made people shiver, sun could not be seen

Jaunpur News: भीषण ठंड ने लोगों को कंपकंपाया, नहीं दिखा सूरज

Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Severe cold made people shiver, sun could not be seen
जौनपुर। ठंड व गलन से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बृहस्पतिवार को सुबह कुछ देर के लिए बूदांबांदी हुई। इसके बाद सुबह 10 बजे के बाद सूर्यदेव ने कुछ समय के लिए दर्शन दिए, जिसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। ठंड के चलते लोग दिनभर घरों में दुबके रहे। ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय सात जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

ठंडी हवाओं के चलते सड़कों पर आम दिनों की अपेक्षा चहलकदमी कम रही। पार्कों में रोजाना रहने वाली रौनक भी खत्म हो गई। बृहस्पतिवार को सुबह ठंड व कोहरे के साथ हुई। जिसके बाद सुबह सात बजे कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। कुछ देर सूरज निकलने के बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे।
विज्ञापन

हाड़ कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए। लोग घर की चहारदीवारी के भीतर भी ठिठुरते रहे। ठिठुरन के चलते बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ कम रही। दुकानदारों के मुताबिक बूंदाबांदी के चलते मौसम में ठिठुरन बढ़ने से मार्केट पर असर पड़ रहा है। जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा आठ तक के सभी विद्यालय सात जनवरी तक रहेंगे बंद
बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि ठंड को देखते हुए जिले के सभी सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त एवं मदरसा में कक्षा एक से आठ तक सभी विद्यालय शीतलहर एवं ठंड के कारण सात जनवरी तक बंद रहेंगे। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से इसका अनुपालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed