फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven accused of attack on advocate went to jail

Jaunpur News: अधिवक्ता पर हुए हमले के सात आरोपी गए जेल

Tue, 23 Jan 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Seven accused of attack on advocate went to jail
जौनपुर। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता पद्माकर उपाध्याय व उनके भाई पर हुए जानलेवा हमला करने व 11000 रुपए लूटने के आरोपी सूबेदार सिंह व विशाल सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सूबेदार सिंह 15 नवंबर 2012 को सरपतहां के उचगांव में ज्योतिषी रमेश तिवारी हत्याकांड में भी आरोपी है। मामले की सुनवाई अभी कोर्ट में चल रही है। अधिवक्ता पद्माकर के मामले में सूबेदार सिंह, दिनेश सिंह, अरविंद सिंह, विशाल सिंह, अखिलेश व सत्य प्रकाश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई है। थाने पर विवाद के पूर्व उसी दिन शाम चार बजे अरविंद सिंह व अन्य आरोपियों पर मछली मारने के विवाद को लेकर अधिवक्ता के घर पर चढ़कर फायरिंग की गई एवं उसे मारा पीटा गया। उससे मिलने आए विपिन यादव को आरोपी अपने साथ उठा ले गए थे, इस मामले में भी नौ आरोपियों पर सरायख्वाजा थाने पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। जिसमें रामशिला, पूनम सिंह, दिनेश सिंह, शुभम सिंह व अमर प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर प्राथमिकी के आधार पर धाराओं की बढ़ोत्तरी कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed