फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Session is about to end, mid term exams could not be held

Jaunpur News: सत्र बीतने को है नहीं हो सकीं मिड टर्म परीक्षाएं

Thu, 31 Oct 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Session is about to end, mid term exams could not be held
सत्र बीतने को हैं, लेकिन अब तक महाविद्यालयों में मिड टर्म परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। स्नातक पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर में कराने की तैयारी है, लेकिन तमाम कॉलेजों में अब तक मिड टर्म परीक्षाएं नहीं कराई गईं। कॉलेज आनन-फानन में मिड टर्म कराकर कोरम पूरा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन

राज्य विश्वविद्यालय के निर्देश पर महाविद्यालयों में कराई जा रहीं मिड टर्म परीक्षा छात्र-छात्राओं के लिए मुसीबत बन गई है। कहीं पाठ्यक्रम पूरा नहीं है तो कहीं अब तक मिड टर्म के लिए परीक्षा कार्यक्रम तैयार नहीं हुआ है। सेमेस्टर परीक्षाएं नवंबर में होनी हैं। इसके पहले मिड टर्म परीक्षा की अचानक घोषणा करने से मुख्य परीक्षा की तैयारी में बाधा आएगी। हालांकि मिड टर्म परीक्षा बीच सत्र में हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक कॉलेज परीक्षा कराने के मूड में नहीं हैं। अधिकतर महाविद्यालयों में समय से कक्षाएं नहीं संचालित हो सकी हैं। ऐसे में मिड टर्म परीक्षा कराना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी काॅलेज में अब तक परीक्षा के लिए कार्यक्रम भी तैयार नहीं हुआ है। टीडी काॅलेज में भी कमोवेश स्थिति एक जैसी है। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश सिंह का कहना है कि सभी विभागाध्यक्षों को मिड टर्म कराने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। विभाग तैयारी कर रहे हैं। कुछ विभाग परीक्षा करा रहे हैं। सेमेस्टर परीक्षा से पहले से मिडटर्म करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed