फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sentiment will try to live up to

जन भावनाओं पर खरा उतरने का करेंगे प्रयास

Fri, 06 Nov 2015 12:58 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 06 Nov 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
Sentiment will try to live up to
स्थानीय विधायक शैलेंद्र यादव ललई राज्यमंत्री बनने के बाद गुरुवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे, जहां उनके समर्थकों और सपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह स्वागत कर उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया।
विज्ञापन


नियोजन एवं ऊर्जा राज्य मंत्री ललई यादव ने कहा कि वह लोगों की भावनाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।  कहा कि उन्हें जो दायित्व सौंपा गया है उसे पूरी इमानदारी और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

 
लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर राज्य मंत्री जैसे ही जिले की सुल्तानपुर सीमा पर पहुंचे तो वहां पहले से ही सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में माला लेकर अपने प्रिय नेता के स्वागत में खड़े थे। काफिले में वाहनों के आगे आगे घोड़े चल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


थे। बैंडबाजों की धुन पर युवा समर्थक थिरकते हुए चल रहे थे। सरायमोहिद्दीनपुर से स्वागत का जो क्रम शुरू हुआ तो देर शाम तक शाहगंज क्लब पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर फिरोज अहमद, सैयद उरूज, हासिम अली, सुजीत

जायसवाल, श्यामजी गुप्ता आदि थे।बड़ागांव बड़ौना सुरिश, पक्खनपुर मोड,़ योगीनाथ तिराहा पर स्वागत किया गया। खुटहन तिराहा स्थित महादेव मन्दिर पर मंत्री ने दर्शन किया। यहां स्वागत करने वालों में सुहेल आजमी, चुन्नू, सुभाष

चन्द्र यादव, चन्दू, सियाराम अग्रहरि, प्रवीण श्रीवास्तव शामिल थे। मंत्री एराकियाना मोहल्ले में पहुंचे जहां जैगम अब्बास, जसीम खान, राजीव गुप्ता, अबुल जैस, अन्नू मोदनवाल, काजिम अब्बास आदि ने स्वागत किया।


 मंत्री को बधाई देने फूलपुर विधायक श्याम बहादुर यादव भी पहुंचे थे। इस दौरान संजय यादव एडवोकेट, मनोज यादव, श्याम जी गुप्त, मनोज कुमार आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed