फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sent a proposal of three crores to beautify the roads

Jaunpur News: सड़कों को संवारने के लिए तीन करोड़ का भेजा प्रस्ताव

Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Sent a proposal of three crores to beautify the roads
जौनपुर। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की कई सड़कें बहुत जर्जर हो गई हैं। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी दस सड़कों की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग ने तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृत होने के बाद सड़कें दुरुस्त कराई जाएंगी। जिले के प्रमुख मार्गों से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की खराब सड़कें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं। इसके मद्देनजर पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय खंड की ओर से बीते दिनों 19 किमी लंबी 10 सड़कें चिह्नित की गई थीं। इन सड़कों की मरम्मत में तीन करोड़ खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। ये सड़कें बदलापुर, जौनपुर, शाहगंज विधानसभा क्षेत्र में हैं। विभाग ने सड़कों को दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता अमरेश यादव ने बताया कि पुनर्निर्माण योजना के तहत 10 सड़कों की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इन सड़कों की दशा सुधारने में करीब तीन करोड़ खर्च होंगे। बजट स्वीकृत होने पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed