{"_id":"67bc08661e5ff85bd2056dda","slug":"sensation-due-to-finding-an-unknown-body-on-the-roadside-police-reached-the-spot-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News : सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त का प्रयास जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News : सड़क किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी, मौके पर पहुंची पुलिस, शिनाख्त का प्रयास जारी
Mon, 24 Feb 2025 11:19 AM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 24 Feb 2025 11:19 AM IST
सार
खुटहन मार्ग पर सड़क के किनारे अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शिनाख्त करने में जुट गई है।
विज्ञापन
शव मिलने के बाद मौके पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
खुटहन मार्ग स्थित अख्खीपुर गांव के राजभर बस्ती में सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक की सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी।
विज्ञापन
क्षेत्र के खुटहन मार्ग स्थित अख्खीपुर हरिजन बस्ती समीप सडक के किनारे 25 वर्षीय अज्ञात युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा देख स्थानीय लोगों ने ग्राम प्रधान समेत पुलिस को सूचना दिया। मृतक युवक के सर व पीठ मे चोट के निशान पाए गए। मृतक काले कलर का चेक्स सर्ट और काले कलर का लोवर पहना हुआ है।
विज्ञापन
खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नही हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। विधिक कार्यवाई की जा रही है। मृतक का शिनाख्त नही हो पाई है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन