फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Senior writer Ajay Kumar passed away, donated his eyes and body to BHU

Jaunpur News: वरिष्ठ साहित्यकार अजय कुमार का निधन, बीएचयू को किया नेत्र और देहदान

Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Senior writer Ajay Kumar passed away, donated his eyes and body to BHU
जौनपुर। जिले के साहित्य के धरोहर साहित्यकार व पत्रकार अजय कुमार (84) का बृहस्पतिवार की रात रासमंडल स्थित आवास पर निधन हो गया। उनकी तरफ से बीएयचू से हुए करार के तहत उनका नेत्र व देहदान किया गया। उनके निधन पर जिले के साहित्यकारों व संभ्रांतजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वह जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे रामेश्वर प्रसाद सिंह के पुत्र थे। वह राज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य भी रहे। वह साहित्यकार, इतिहासकार के साथ ही जौनपुर की साहित्यिक गतिविधियों के पुरोधा भी रहे। वह जन संस्कृति मंच के संस्थापक सदस्य, कम्युनिस्ट पार्टी माले से जुड़े रहे। अजय कुमार हिन्दी भवन संचालन समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए हिंदी और उर्दू दोनों भाषाओं के बीच सेतु बने रहे। उन्होंने अपने जीवन को सिर्फ लेखन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि रंगमंच, कला, संगीत, सामाजिक चेतना और वैचारिक आंदोलनों में भी सजग भागीदारी निभाई। वे ‘समय’ अख़बार के संपादक रहे और अनेक पुस्तकों का लेखन एवं संपादन किया। निधन से मात्र पांच दिन पहले उन्होंने अपनी अंतिम पुस्तक राग जौनपुरी पूरी कर उसे प्रकाशन के लिए भेजा। उनके निधन के छह घंटे के अंदर बीएचयू से पहुंची टीम रात 11 बजे उनकी दोनों आंखें अपने साथ ले गई। शुक्रवार की दोपहर दो बजे बीएचयू टीम एंबुलेंस की मदद से उनका शव अपने साथ ले गई।
विज्ञापन

इसके पहले जिले के सामाजिक संगठनों, साहित्यकारों व लोगों ने शोक जताते हुए उन्हें नमन किया।उनके निधन पर आजमगढ़ से आए कामरेड जयप्रकाश नारायण, जौनपुर के कामरेड जयप्रकाश सिंह, माकपा के पूर्व जिला सचिव किरण सिंह रघुवंशी, साहित्यकार ब्रजेश कुमार यदुवंशी, पत्रकार अरविंद उपाध्याय, डॉ.प्रतीक मिश्र, लाल प्रताप राही आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर लाल झंडा अर्पित कर अंतिम सलामी दी। इनके पुत्र अपल सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर के वरिष्ठ वीडियो जर्नलिस्ट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed