फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Semester exams of East University from tomorrow, CCTV trial today

Jaunpur News: पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं कल से, सीसीटीवी का ट्रायल आज

Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Semester exams of East University from tomorrow, CCTV trial today
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं तीन दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा के लिए जौनपुर और गाजीपुर जिलों में 280 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षाएं तीन पालियों में होंगी। सीसीटीवी से सोमवार को ट्रायल किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सेमेस्टर परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा में स्नातक के 97,656 छात्र और 1.42 लाख छात्राएं, स्नातकोत्तर में 16,118 छात्र और 35,757 छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। उत्तर पुस्तिकाएं पहले ही परीक्षा केंद्रों पर भेजी जा चुकी हैं। परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ा जाएगा। दो दिसंबर को सुबह 11 बजे से सीसीटीवी कनेक्टिविटी का परीक्षण किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को सीसीटीवी की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने और उपयोगकर्ता का आईडी और पासवर्ड साझा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed