फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Semester examinations of Uttar Pradesh University will start from April 15 at 355 centers.

Jaunpur News: 355 केंद्रों पर 15 अप्रैल से शुरू होंगी पूविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं

Sat, 06 Apr 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Semester examinations of Uttar Pradesh University will start from April 15 at 355 centers.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दूसरे, चौथे और छठवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होगीं। इसके लिए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। परीक्षा केंद्रों पर डेस्क स्लिप लगाने का काम शुरू हो गया है। कुछ महाविद्यालयों में मिडटर्म की परीक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए कुल गाजीपुर में 198 और जौनपुर में 156 और प्रयागराज के एक केंद्र परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर कुल 354 महाविद्यालय है। इसमें 3 राजकीय, 8 अनुदानित और 343 स्ववित्तपोषित महाविद्यालय हैं। इसी प्रकार जौनपुर में कुल 219 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 2 राजकीय, 14 अनुदानित और 203 स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इस तरह कुल 573 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इन महाविद्यालयों की परीक्षाएं 15 अप्रैल से होनी हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों को पत्र जारी कर तय तिथि से परीक्षा कराने का निर्देश दिया है। परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद कालेज भी परीक्षा कराने की तैयारी में जुटे हैं। इस बार परीक्षाएं तीन पाली में और दो-दो घंटे का पेपर कराने की तैयारी है। पिछले सत्र में जिन केंद्रों पर परीक्षाएं कराई गई थी, चालू सत्र की परीक्षाएं भी उन्हीं केंद्रों पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा की तैयारी शुरू हो रही है। 15 अप्रैल से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। सभी काॅलेजों को परीक्षा कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। कुल 355 केंद्र बनाए गए हैं। उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा रही हैं। - अजीत प्रताप सिंह, परीक्षा नियंत्रक पूविवि जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed