फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seeing the drunken groom, the bride refused to marry

शराबी दूल्हा देख दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Tue, 10 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the drunken groom, the bride refused to marry
बक्शा। थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में रविवार की शाम आई बारात में जयमाल के दौरान शराब के नशे में दूल्हा को देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद रातभर पंचायत चली। जिसके बाद सोमवार को दो बजे लड़के पक्ष के रकम वापस करने के पश्चात बारात बैरंग वापस लौट पाई।
विज्ञापन

सद्दोपुर गांव में रविवार की शाम को बदलापुर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर गांव से बारात आई थी। लड़की पक्ष की ओर से बारातियों की खूब आवभगत किया गया। द्वारचार के पश्चात जयमाल की तैयारी शुरू हुई। दूल्हा के जयमाल स्टेज पर पहुंचने के थोड़ी ही देर बाद दुल्हन भी अपनी सहेलियों के साथ स्टेज पर पहुंच गई। दूल्हा- दुल्हन के हाथ में जयमाला दी गई। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे को शराब की नशे में स्टेज पर डगमगाते देख वरमाला डालने से इनकार कर दिया और रोने लगी, जब इसकी जानकारी लड़की के पिता और परिवार को हुई तो लोग आक्रोशित हो उठे और बारातियों को बंधक बना लिया गया। इसके बाद देर रात तक मान मनौवल चलता रहा। इस दौरान रात में ही बारातियों को छोड़ दिया गया, लेकिन लड़के सहित उसके परिवार को रोक लिया गया। सोमवार दोपहर एक बजे लड़के पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को तीन लाख 85 हजार दिया गया, जिसके बाद दूल्हा व उसके परिजन भी वापस घर जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed