फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seats are not vacant in trains, long queues are seen for Tatkal tickets

Jaunpur News: ट्रेनों में सीटें खाली नहीं, तत्काल टिकट के लग रही लंबी लाइन

Tue, 20 Jun 2023 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seats are not vacant in trains, long queues are seen for Tatkal tickets
जौनपुर। शादी विवाह का सीजन समाप्त होने के बाद अब लोग गांव से महानगरों की ओर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में जो पहले से टिकट बुक करा लिए हैं उनके लिए सफर कुछ आसान है, लेकिन जो लोग टिकट नहीं बुक कराए हैं उनका सफर किसी मुसीबत से कम नहीं है। 24 घंटे आरक्षण केंद्र पर नंबर लगाने के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रहा है। गोदान एक्सप्रेस में 27 जून तक नो रूम हो गया है। वहीं बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस में भी नो रूम है। सभी लंबी दूरी के ट्रेनों में अगस्त सीटें फुल है।
विज्ञापन

विवाह का सीजन होने और स्कूल कॉलेज बंद होने से महानगरों से बड़ी संख्या में लोग अपने गांव आए थे। अब लोग महानगरों की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। ऐसे में सुबह से लेकर शाम तक लोग आरक्षण काउंटर पर टिकट के लिए लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लग रही है। दिल्ली, मुंबई समेत अन्य महानगरों की ओर जाने वाली अधिकतर ट्रेनों में सीटें फुल हैं। स्लीपर से लेकर वातानुकूलित कोचों में भी एक-एक सीट हासिल करने के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। तत्काल टिकट पलक झपकते ही सीट फुल दिखने लग रहा है। लोग कई दिन लगातार लाइन लगाकर वापस लौट जा रहे हैं। मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस, बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस में नो रूम है। वाराणसी से मुंबई जाने वाली महानगरी एक्सप्रेस में 403 वेटिंग है। दिल्ली जाने वाली सुहेलदेव में नो रूम है। श्रमजीवी में 360 वेटिंग है। आरक्षण पर्यवेक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया है कि जौनपुर जंक्शन से करीब 34 जोड़ी ट्रेनें चलती हैं। मुंबई, दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल है, जुलाई अंतिम सप्ताह में कुछ ट्रेनों में कन्फर्म टिकट है। इन दिनों शादी व गर्मी की छुट्टी में आए लोग जाने के लिए ट्रेनों में आरक्षण के लिए परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed