फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Search campaign in search of Vikas Dubey, Hotels were searched

विकास दुबे की तलाश में चला सर्च अभियान, खंगाले गए होटल

Wed, 08 Jul 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Search campaign in search of Vikas Dubey, Hotels were searched
जौनपुर। आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर फरार विकास दुबे की तलाश में जिले की पुलिस ने भी बुधवार की शाम को सर्च अभियान चलाया। पांच लाख के इनामी विकास दुबे को जिले में छिपने की कोई सूचना तो नहीं थी लेकिन एहतियातन पुलिस ने शहर के कई होटलों में तालाशी ली। इस कार्रवाई में पुलिस को विकास दुबे का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद फरार आरोपी विकास दुबे और उसके करीबियों की तलाश में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार के नेतृत्व में शहर के लाइनबाजार और कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में स्थित प्रमुख होटलों में तलाशी ली। फरार विकास दुबे की तलाश के लिए जिले के अन्य थानों की पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी चौकीदारों और शांति समिति के पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि गांव में अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो उसे कतई हल्के में न लें। उसकी सूचना फौरन पुलिस को दें। एएसपी नगर डॉ. संजय कुमार का कहना है कि वैसे तो लॉकडाउन को देखते सभी होटल बंद हैं फिर भी नगर के सभी होटलों की तलाशी ली जा रही है। सभी थाने और चौकीदारों को भी अलर्ट कर दिया गया है। जेसीज चौराहा, सिपाह, पॉलीटेक्निक चौराहा, नईगंज, सुतहट्टी, सिपाह आदि इलाकों के होटलों में छापेमारी की गई। सभी होटलों के कमरे बंद मिले। भारी फोर्स के साथ अचानक होटलों में छापेमारी को देख होटल कारोबारियों और आस पास के लोगों में भी हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed