फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM written letter to action on three anganwadi workers

तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई करने की संस्तुति के लिए लिखा पत्र

Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
SDM written letter to action on three anganwadi workers
बदलापुर (जौनपुर)।। एसडीएम अमिताभ यादव ने मंगलवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजकर देवरामपुर, तिलवारी व सिंगावल गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने और तीन दिन के अंदर सूचना उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन

एसडीएम ने भेजे गए पत्र में लिखा है कि लेखपाल ने 17 मई को अवगत कराया कि देवरामपुर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेखा देवी, तिलवारी की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता दुबे व ग्राम सिंगावल की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की ओर से कोविड महामारी में चल रहे अभियान से संबंधित सूचना व जांच में कोई रुचि नहीं ली जा रही है। ग्राम तिलवारी की आगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता दुबे लगातार क्षेत्र से गायब हैं। वह न तो कॉल रिसीव कर रह हैं और न ही उधर से कॉल बैक किया जाता है। ग्रामवासियों ने बताया कि वर्तमान में कई माह से वह लखनऊ में निवास कर रही हैं, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed