{"_id":"5f4e765d8ebc3e54592082c5","slug":"sdm-imposed-no-entry-police-is-not-agreeing-jaunpur-news-vns5447300117","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने लगाई नो इंट्री, पुलिस नहीं मान रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने लगाई नो इंट्री, पुलिस नहीं मान रही
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर के अंदर जाम से निजात दिलाने के लिए लगाए नो इंट्री का आदेश पुलिस की निष्क्रियता से बेमतलब साबित हो रहा है। नो इंट्री के समय में भी बड़े माल वाहनों की आवाजाही लगातार हो रही है।
नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक कुमार गुप्त ने बीते पांच जून को एसडीएम से मिलकर कस्बे के अंदर भारी माल वाहनों को प्रवेश के लिए समय सीमा तय करने की मांग की थी। इसके आधार एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव ने सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था। शुरुआती कुछ दिनों के बाद पुलिस इस आदेश के अनुपालन को लेकर उदासीन हो गई। सुविधा शुल्क लेकर बड़े वाहनों को बेधड़क प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। इससे अक्सर जाम लग रहा है। कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
नगर हलका में तैनात उप निरीक्षक नंद किशोर शुक्ला ने बताया कि बड़े व्यापारियों के व्यवहार को देखते हुए नो इंट्री में बड़े वाहनों के आने-जाने के लिए व्यवहारन समय की कुछ छूट दे दी जाती है। वहीं थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि नो इंट्री के संबंध में एसडीएम का आदेश अस्थाई था। अग्रिम आदेश अभी हमें प्राप्त नही है। उधर, एसडीएम मछलीशहर अमिताभ यादव ने बताया कि नो इंट्री से संबंधित जारी आदेश निरस्त नहीं किया गया है। वह यथावत बना हुआ है। अगर नियमावली के अंतर्गत कोई प्रावधान है तो उसके मुताबिक हर महीने आदेश भेजा जाएगा।