फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   SDM caught hold of food grains truck and handed over to police

खाद्यान्न लदे ट्रक को एसडीएम ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
SDM caught hold of food grains truck and handed over to police
बदलापुर। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने शनिवार को खाद्यान्न से लदे ट्रक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जांच के बाद खाद्यान्न अवैध पाया गया, जिसपर मंडी सचिव ने चालीस हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

एसडीएम सिंह समाधान दिवस में भाग लेने के लिए सिंगरामऊ थाने पर जा रहे थे। वह जैसे ही इंदिरा चौक पर पहुंचे तभी ट्रक पर लदा खाद्यान्न जाता दिखा। संदेह होने पर ट्रक को रोक लिया। पूंछतांछ पर सही जबाब न मिलने पर ट्रक सहित चालक को बदलापुर पुलिस को सौंप दिया। एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक एनके यादव को ट्रक पर लदे खाद्यान्न की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिस पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच किया तो मामला मंडी परिषद का होना पाया गया। मंडी सचिव शाहगंज गुलाब सिंह ने जांच में पाया कि ट्रक पर सरसों बीस बोरी, चावल 15 बोरी, गेंहूं 72 बोरी तथा महुआ का फूल दो बोरी लदा था। जो पूरी तरह अवैध था। जिस पर विधिक कार्यवाई के तहत 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मंडी सचिव ने बताया कि ट्रक सहित आवैध खाद्यान्न को अग्रिम आदेश तक बदलापुर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed