फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Scorched lineman died on the sixth day during treatment

झुलसे लाइनमैन की उपचार के दौरान छठे दिन मौत

Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Scorched lineman died on the sixth day during treatment
करंट लगने से झुलसे प्राइवेट लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पिलकिछा गांव के नकबी पुरवा निवासी कमलेश बिंद (29) पुत्र गोरेलाल लगभग आठ वर्षो से संविदा पर प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। बीते 6 नवंबर को वह शटडाउन लेकर त्रिकौलिया गांव में खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। तभी आपूर्ति चालू कर दी गई। वह झुलसकर नीचे जमीन पर आ गिरा। उसके गले और कंधे की हड्डी भी टूट गई थी। उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहाँ हालत में सुधार न होने पर आजमगढ़ के एक निजी चिकित्सालय ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोग शुक्रवार शव लेकर घर पहुंचे। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed