{"_id":"69863437f98f7f732a0d9696","slug":"science-faculty-winner-and-arts-section-runner-up-in-sports-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-149134-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: खेलकूद में विज्ञान संकाय विजेता व कला वर्ग उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: खेलकूद में विज्ञान संकाय विजेता व कला वर्ग उपविजेता
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। वार्षिक खेलकूद में विज्ञान संकाय विजेता व कला वर्ग की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए खेल कौशल और टीम भावना का परिचय दिया। क्रिकेट प्रतियोगिता में विज्ञान संकाय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर खिताब अपने नाम किया, जबकि कला संकाय की टीम उपविजेता रही।
मैच में बेहतर खेल के लिए लाडो यादव और साक्षी भोजवाल को संयुक्त रूप से मैन ऑफ द मैच चुना गया। कबड्डी प्रतियोगिता में कला संकाय ने जीत हासिल की। विज्ञान संकाय को उपविजेता से संतोष करना पड़ा। रस्साकशी प्रतियोगिता में भी कला संकाय की टीम ने बाजी मारी। समूची प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर बीए की छात्रा प्रीति यादव को ओवर ऑल चैंपियन घोषित किया गया।
विज्ञापन
समापन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार वर्मा ने कहा कि खेलकूद से अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है।
उन्होंने सभी प्रतिभागी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अखिलेश ने किया, जबकि क्रीड़ा प्रतियोगिता की जिम्मेदारी क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अजय कुमार शुक्ल के पास रही।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।