फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Schools and colleges being marked for isolation ward

आइसोलेशन वार्ड के लिए चिह्नित किए जा रहे स्कूल-कॉलेज

Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Schools and colleges being marked for isolation ward
जौनपुर। कोरोना के संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां और तेज कर दी हैं। जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड के अलावा अब सीएचसी स्तर पर भी वार्ड बनाने को कहा गया है। इसके अलावा 500 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए बड़े कॉलेजों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि आपात स्थिति में उनका इस्तेमाल किया जा सके।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण देश में तेजी से फैलने लगा है। रोज नए-नए मरीज सामने आ रहे हैं। इसके मद्देनजर शासन ने सभी जिलों में इससे निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। शासन के निर्देशों के क्रम में डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया है कि ऐसे स्थान चिह्नित कर लें, जहां आइसोलेशन वार्ड बनाया जा सके। पांच सौ बेड के आइसोलेशन वार्ड के लिए ऐसे कॉलेजों को चिह्नित करने को कहा गया है, जो शहर की आबादी से दूर हों, ताकि मरीजों का संक्रमण किसी भी तरह लोगों में न पहुंचे। सीएमओ डॉ रामजी पांडेय ने बताया कि कुछ पैरामेडिकल कॉलेज चिह्नित किए गए हैं। वहां व्यवस्था कराई जा रही है। इसके अलावा प्रत्येक सीएचसी-पीएचसी पर भी जरूरी इंतजाम हैं। जरूरत पड़ने पर इसे भी इस्तेमाल में लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed