{"_id":"69339df0db1df3a5850a215a","slug":"schoolgirl-alleges-molestation-to-boy-student-in-jaunpur-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Crime: स्कूल से रोते हुई घर पहुंची छात्रा, बोली- मेरे साथ गलत काम किया; नहीं बता पा रही आरोपी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Crime: स्कूल से रोते हुई घर पहुंची छात्रा, बोली- मेरे साथ गलत काम किया; नहीं बता पा रही आरोपी का नाम
Sat, 06 Dec 2025 08:39 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 06 Dec 2025 08:39 AM IST
सार
Jaunpur News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक बच्ची अचानक रोते हुए घर पहुंची और घरवालों को बताया कि उसने मेरे साथ गलत काम किया, हालांकि वह आरोपी का नाम नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
जौनपुर जिले के नगर क्षेत्र के एक परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा एक की छात्रा रोते हुए सुबह करीब 11 बजे घर पहुंची। अपनी मां और पिता को बताया कि उसने मेरे साथ गलत काम किया है। बच्ची आरोपी का नाम नहीं बता पा रही है।
विज्ञापन
बेटी की हालत देख पिता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पिता ने स्कूल के ही एक छात्र पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रथम दृष्टया पॉक्सो एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
शहर के एक मोहल्ला निवासी बच्ची घर से करीब 800 मीटर दूर परिषदीय विद्यालय में पढ़ती है। पिता ने बताया कि रोज की तरह बेटी सुबह 9 बजे स्कूल गई थी। करीब दो घंटे बाद वह रोते हुए घर पहुंची। बच्ची ने अपनी मां को बताया कि उसके साथ उसने गलत काम किया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Cough Syrup Case: यूपी के इस जिले की पांच फर्मों के लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी, 15 फर्मों की भूमिका संदिग्ध
बच्ची से आरोपी का नाम पूछा तो उसने इशारे से बताया कि आरोपी भी उसी स्कूल में पढ़ता है, लेकिन वह नाम नहीं बता पाई। इसके बाद वह बेटी को लेकर कोतवाली गए। आरोपी छात्र के खिलाफ छेड़खानी और गलत काम करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
पुलिस ने आरोपी छात्र से घटना के बारे में पूछताछ की। इसके बाद उसे घर भेज दिया। वहीं, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। सीएचसी प्रभारी अमरनाथ यादव ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक न होने के कारण बच्ची को जिला अस्पताल भेजा गया है।
उधर, प्रभारी थानाध्यक्ष होरीलाल यादव ने बताया कि मेडिकल जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन