{"_id":"65ff2ae92308eae7080cca0f","slug":"school-bus-overturns-seven-students-including-driver-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-113827-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्कूल बस पलटी, चालक समेत सात छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्कूल बस पलटी, चालक समेत सात छात्र घायल
विज्ञापन
जफराबाद। स्थानीय बाईपास पर शनिवार की सुबह बाइक सवार को बचाने में छात्र-छात्राओं से भरी स्कूल बस पलट गई। हादसे में बस चालक समेत सात छात्र घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर छात्रों का उपचार कराया गया। चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्थानीय कस्बे में स्थित काली प्रसाद इंटर काॅलेज के छात्रों को सुबह 11.45 बजे घर छोड़ने के लिए स्कूल बस रवाना हुई। बाजार में कुछ छात्रों को छोड़ने के बाद बस 12 बजे बाईपास पर पहुंची। कबूलपुर की तरफ बस जा रही थी कि तभी शाहबडे़ गांव के पास विपरीत दिशा से बाइक सवार तेज गति के साथ बस के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने में बस अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। छात्रों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय गांव वाले तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए। बस का पिछला शीशा तोड़कर 10 मिनट में 22 छात्रों को वाहन से बाहर निकाला। गांव वाले समय रहते मौके पर न पहुंचते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर थानाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ सिंह भी फोर्स व पांच एंबुलेंस के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल चालक फैजी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस बीच स्कूल के प्रधानाचार्य और कुछ शिक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। घायल छात्रों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। इसमें कक्षा नौ की छात्रा अनामिका, कक्षा छह की छात्रा कशिश को अधिक चोट पहुंची। अन्य पांच छात्रों को खरोंच आई है। संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक हादसे के शिकार बस के सभी कागजात ठीक है। साथ ही बस में कैमरा भी लगाया है।
परिजन और प्रधानाचार्य में हुई झड़प
काली प्रसाद इंटर काॅलेज के छात्रों की शनिवार को आखिरी परीक्षा थी। बस से घर जा रहे विद्यार्थी हादसे का शिकार हो गए। घटना से छात्र घबरा गए थे। कुछ बोल नहीं पा रहे थे। इस दौरान मौके पर पहुंचे परिजनों व प्रधानाचार्य शिव कुमार गुप्ता के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से मामले को शांत कराया गया।
विज्ञापन
11 मार्च को चंदवक में हुई थी घटना, चार छात्र समेत छह थे घायल
चंदवक थाना क्षेत्र के आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मुर्खा नहर पुलिया के पास बीते 11 मार्च को स्कूल की बस और पिकअप में टक्कर हो गई थी। हादसा एक साइकिल सवार को बचाने में हुआ था। इसमें चार छात्र समेत छह लोग घायल हुए थे।
स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। सात छात्र और चालक घायल हैं। उनका उपचार कराया गया। बस में लगे सीसीकैमरे की जांच कर घटना के कारण का पता लगाया जाएगा। -देवेश सिंह, सीओ सिटी।