फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   School and house were burglarized by thieves

स्कूल और मकान को चोरों ने खंगाला

Wed, 02 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
School and house were burglarized by thieves
बरसठी/निगोह। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मंगलवार की रात चोरों ने एक मकान और प्राथमिक विद्यालय में घुसकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल उड़ा दिया। दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका।
विज्ञापन

निगोह गांव से मंगरमु गांव को जाने वाली सड़क पर कमलेश सरोज का घर है। कमलेश पैर से दिव्यांग हैं। वह मंगलवार की रात घर के सामने सोए थे। इस बीच कमरे की कुंडी तोड़कर चोर अंदर घुस गए। वहां रखी अटैची, दो पेटी के साथ 15 हजार रुपये उठा ले गए। पेटी टूटी हालात में घर से कुछ दूर मिली। उसमें रखा करीब एक लाख रुपये, आभूषण, कपड़ा आदि चोर उठा ले गए। कमलेश ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का चोरी हुई है। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और छानबीन कर लौट गई। उधर, हरद्वारी गांव के प्राथमिक विद्यालय पर मंगलवार की रात चोरों ने दरवाजे का ताला तोड़कर दो सिलेंडर, गैस चूल्हा, पाइप रेगुलेटर, रेडियो, एमडीएम के बर्तन आदि उठा ले गए। प्रधानाध्यापक अतहर अली ने चोरी की सूचना पुलस को दी है। विद्यालय में इसके पूर्व भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed