फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Scammers steal Rs 50,000 from railway employee's bag

Jaunpur News: उचक्कों ने रेलवे कर्मचारी के झोले से उड़ाए 50 हजार

Tue, 09 Apr 2024 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Scammers steal Rs 50,000 from railway employee's bag
जौनपुर। स्टेट बैंक की मड़ियाहूं शाखा से रुपये निकालकर घर जा रहे रेलवे कर्मचारी की साइकिल से झोले में रखा 50 हजार रुपये को उचक्कों ने उड़ा दिया। कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर चक दोस्त गांव निवासी रमेशचंद्र यादव मुंबई में रेलवे कर्मचारी हैं। सोमवार को दोपहर मड़ियाहूं स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर झोले में रख लिया। ऊपर से उसमें सब्जी भरकर साइकिल की हैंडल में लटका दिया। वह मड़ियाहूं मछलीशहर मार्ग पर एक डॉक्टर के यहां अपना दांत चेक करवाने लगे। इसी दौरान उनकी साइकिल से झोला उचक्कों ने उड़ा दिया। वापस लौटे झोला गायब देख उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी।
विज्ञापन

इस बाबत प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की तहरीर पीड़ित ने नहीं दिया है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed